फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें राज्यपाल- अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र द्वारा बदले की भावना से जिस प्रकार किसानों को कुचलकर मार डाला, उसके लिए मंत्री का तुरंत इस्तीफा लिया जाना चाहिए। इसके साथ पिता- पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया जाना चाहिए, ताकि अन्य को सबक हासिल हो। उक्त कथन इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने व्यक्त किए। वे सोमवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना पर इनेलो नेता ने कहा कि गृह राज्यमंत्री जैसी गरिमामयी पद का अर्थ लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना है न कि निर्दोष लोगों की जान लेना। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विवादित बयान की भी तीखी आलोचना की। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ऐसे बयान मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले इंसान को शोभा नहीं देते और ऐसे निंदनीय बयान के लिए राज्यपाल को उनका तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।
अभय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार करनाल में किसानों पर बर्बरता करने के लिए तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ न्यायिक जांच हो रही है, ठीक उसी प्रकार मुख्यमंत्री के विवादास्पद बयान की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल हरियाणा के भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा को नहीं मानता चुनौती
ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा अभय सिंह चौटाला के लिए चुनौती के मुद्दे पर इनेलो के प्रधान महासचिव ने कहा कि वे भाजपा को लेकर पहले दिन से ही बड़े स्पष्ट हैं। वे किसी भी तरह से भाजपा को चुनौती नहीं मानते, क्योंकि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ यदि इस उपचुनाव को एक अवसर में बदलने की बात कहते हैं। यदि वे इसे अवसर मानते हैं तो वे स्वयं ही ऐलनाबाद में आकर चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते। उन्होंने कहा कि इस बार तो चुनौती भाजपा जजपा गठबंधन के लिए है, क्योंकि इस दल का लोगों द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया गया है। ऐसे में ये गांवों में कैसे घुसेंगे, ये चुनौती रहेगा।
अभय चौटाला ने कहा कि वे तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर ही अपना उपचुनाव लड़ेंगे, क्योंकि इसी मुद्दे पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा से अपना इस्तीफा दिया था। चौटाला ने बताया कि वे 8 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने हिसार विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रत्याशी रहे जितेंद्र श्योराण को इनेलो का पटका पहनाकर इनेलो में शामिल किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, इनेलो नेता राजेश गोदारा व जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें