फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास व सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार कटिबद्ध : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार निरंतर प्रदेश के विकास व सुविधाओं के विस्तार को लेकर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं व कार्यों का लाभ पहुंचे और सरकार अपने लक्ष्य में सफल भी हो रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में खेल, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार आदि क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब व कामगार वर्ग को सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वह रविवार को जिला के गांव जोधपुरिया, दारियावाला व खारिया में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली मंत्री ने गांव जोधपुरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 6 लाख रुपये की लागत से बने वॉलीबॉल ग्राउंड का शिलान्यास किया। गांव जोधपुरिया की गोशाला के शेड के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। बिजली मंत्री ने गांव दारियावाला की व्यायामशाला में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वॉलीबॉल के ग्राउंड का शिलान्यास किया तथा व्यायामशाला में जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इन इंटरलॉकिंग वॉलीबॉल ग्राउंड के कार्य विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा डी-प्लान के तहत करवाए जाएंगे। मंत्री गांव खारिया में बाबा मूंगा नाथ डेरा पहुंचे और महंत बाबा दलीप नाथ का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान बिजली मंत्री ने ऐच्छिक अनुदान से सार्वजनिक शेड, हरियाणा ग्राम विकास निधि योजना के तहत बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर का शिलान्यास किया। दौरे के दौरान बिजली मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान व विकास कार्यों को निर्बाध रुप से लगातार करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता गौरव भारद्वाज , बीडीपीओ अनिल कुमार, एसडीओ जोगिंद्र, अंकुर, गांव जोधपुरिया के सरपंच राजेंद्र कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल सूरजभान, राजपाल, मुख्तयार सिंह रानियां, सुरेंद्र, वेदपाल, विजयपाल, रमेश, मोहन लाल, गांव दारियावाला में सरपंच मंदीप सिंह, पूर्व सरपंच मूलचंद, छोटू राम, जय प्रकाश, जगजीत, भूप सिंह, गांव खारिया के सरपंच अमर सिंह कटारिया, पूर्व सरपंच वैद, हरपाल पुनिया, राय सिंह, बलवीर भादू, सर्वजीत सिंह नैन सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें