भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सांसद से मुलाकात करते गोबिंद कांडा।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गोबिंद कांडा मंगलवार को सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा और हलोपा नेताओं के साथ पंडित दीनदयाल रोड दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात की। तावड़े ने गोबिंद कांडा के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देते गुलदस्ता भेंट किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा की टिकट के 17 दावेदार है और उनमें गोबिंद कांडा का नाम भी शामिल है। सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि कांडा परिवार की जनसेवक के रूप में अपनी अलग ही पहचान है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य ने बताया कि गोबिंद कांडा के पिता स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट आरएसएस की स्थापना से ही उससे जुड़े हुए थे। इस मौके पर उद्योगपति सुभाष गोयल, त्रिलोकचंद गोयल, कृष्ण सैनी, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।