फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पीड़ित से आधार कार्ड मांगकर खोला खाता, फिर 80 लाख रुपये का किया लेनदेन

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एक्सिस बैंक की ऐलनाबाद शाखा के कर्मचारी ने एक व्यक्ति का खाता खोलने के बाद उसमें 80 लाख रुपये का लेनदेन गैरकानूनी तरीके से किया। खाताधारक की शिकायत पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव धोलपालिया निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का नरेंद्र कुमार एक्सिस बैंक की ऐलनाबाद शाखा में एसओ है। तीन सितंबर 2024 को नरेंद्र उनके घर आया और कहा कि बैंक में खाता खुलवा लो। आपको केवल आधार कार्ड देना है। इससे उसका एक माह का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। विश्वास करके श्रवण ने अपना आधार कार्ड नरेंद्र को दे दिया।
विज्ञापन


श्रवण का कहना है कि कुछ दिन बाद उन्हें अपने खाते की किट नहीं मिली, तो उन्होंने नरेंद्र से किट मांगी। नरेंद्र ने कहा कि जल्द ही तुम्हारे खाते की किट घर पहुंच जाएगी। इसके बाद श्रवण ने 13 मार्च 2025 को एक्सिस बैंक की ऐलनाबाद शाखा में अपने खाते के बारे में पूछा, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से गैरकानूनी तरीके से लेनदेन किया गया है। जब उन्होंने बैंक से अपने खाते से लेनदेन का विवरण मांगा तो नहीं दिया गया। बैंककर्मियों ने बताया कि होली की छुट्टी के बाद शाखा प्रबंधक ही खाते का विवरण दे सकेंगे।

इस दौरान नरेंद्र ने श्रवण को बताया कि इस खाते में अपना मोबाइल नंबर देकर नेट बैंकिंग की गई है। होली की छुट्टी समाप्त होते ही वह खाता बंद कर देगा।

श्रवण ने 15 मार्च को बैंक जाकर विवरण मांगा तो अधूरी जानकारी दी गई। श्रवण ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनके खाते में फर्जी मोबाइल नंबर और फर्जी ईमेल आईडी जोड़कर खाते का दुरुपयोग किया गया है।


बैंककर्मी ने कहा- तुम्हें रुपयों से क्या लेना-देना

लेनदेन का विवरण देखने पर श्रवण को पता चला कि उसके खाते में 80 लाख रुपये डाले गए थे। उसने नरेंद्र से पूछा कि उनके खाते में इतनी राशि किसने डाली है। अब ये रुपये कहां गए। नरेंद्र ने श्रवण से कहा कि तुम्हें रुपयों से क्या लेनादेना है। वह खाता बंद कर देगा। नरेंद्र ने श्रवण से कहा कि हमने ठगी कर ली, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इसके बाद श्रवण ने ऐलनाबाद थाने में जाकर अपनी शिकायत दी। श्रवण का आरोप है कि शाखा प्रबंधक भी इस साजिश में शामिल है।
विज्ञापन



आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मी नरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। जल्द ही सभी आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें