फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर चार कॉलेज, दो बड़े स्कूल और नागरिक अस्पताल लेकिन सिटी बस की सुविधा नहीं, लोगों की जेब हो रही ढीली

विज्ञापन
डबवाली रोड पर वाहनों का लगा लंबा जाम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में पहुंचने वाले दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखने के बिना ही प्रशासन की ओर से बसों के रूट को डायवर्ट कर दिया। जिसके चलते अब आम लोगों की जेब ढीली हो रही है। एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रियों को छोड़ने के लिए ऑटो चालक यात्रियों से 20 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से न तो शहर में आने जाने वाले यात्रियों के लिए सिटी बस की सुविधा शुरू की गई है और न ही ऑटो चालकों का किराया कम करवाया गया है। शहर के अंदर चार बड़े सरकारी और प्राइवेट कॉलेज है और दो स्कूल है। यहां पर सैकड़ों विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बीते सोमवार से बसों के रूट के शहर के हिसार रोड की तरफ से डायवर्ट किया गया है। हिसार, फतेहाबाद, डिंग, नोहर भादरा, डबवाली और ऐलनाबाद की बसें बाईपास से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचती है। शहर के सांगवान चौक की तरफ आने के लिए ऐलनाबाद और डबवाली के यात्रियों को या तो आईटीआई की तरफ उतरना पड़ता है या फिर डबवाली रोड स्थित मिनी बाईपास पर। जिसके बाद विद्यार्थी और यात्री पैदल ही अपने कार्य और शिक्षण संस्थानों पर पहुंचते है। ऑटो चालकों की ओर से बढ़ाया गया किराया भी अब यात्रियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।
घर से सिरसा पहुंचने तक लगता है कम किराया
वहीं बस स्टैंड पर पहुंचे विद्यार्थी सुरेश कुमार, रीना, अंकिता, सुनीता ने बताया कि वह कालांवाली और डबवाली से सिरसा के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पहुंचते हैं। उन्हें मजबूरन बस स्टैंड पर उतरना पड़ता है और इसके बाद आईटीआई या तकनीकी कॉलेज की तरफ जाने के लिए पहले उन्हें बस स्टैंड से सांगवान चौक का ऑटो लेना पड़ता है। इसके बाद सांगवान चौक से आईटीआई की तरफ के लिए ऑटो मिलता हैं। जिसके कारण उन्हें आने जाने के लिए करीब 80 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। जबकि घर से सिरसा पहुंचने तक उन्हें कम किराया देना पड़ता हैं।
विज्ञापन

शहर में नहीं सिटी बस की कोई सुविधा
शहर के बाईपास से बसों को गुजारने की प्रक्रिया तो प्रशासन की ओर से लागू कर दी गई है लेकिन बस स्टैंड पर पहुंचने वाले अधिक दैनिक यात्री बाजारों में ही काम से आते हैं। इन यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में सिटी बस की सुविधा भी शुरू नहीं की गई। ऑटो का किराया अधिक होने और अन्य सुविधा न होने के कारण यात्रियों को मजबूरन ओवरब्रिज से पैदल ही बस स्टैंड और शहर की तरफ जाना पड़ता है।
शहर के मुख्य चौकों पर अभी भी लगता है बार-बार जाम
यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए प्रशासन की ओर से बसों के रूट को डायवर्ट किया गया लेकिन इसके बाद भी शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होता हुआ नजर नहीं आता। दिनभर शहर के डबवाली रोड स्थित सांगवान चौक और सरकूलर रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिलती है। हालांकि डबवाली रोड स्थित बैंक और निजी एजेंसियों की तरफ से पार्किंग बनाने को लेकर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया है। जिसके कारण डबवाली रोड पर अभी भी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।
सिटी बस की सुविधा शुरू करने के लिए अभी तक कोई भी प्लान तैयार नहीं किया गया है। काफी समय पहले नगर परिषद की ओर से सिटी बस चलाई जाती थी। प्रशासन की ओर से सुविधा की मांग की जाती है तो इसके बारे में विचार किया जाएगा।
-आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
बसों को शहर के बाईपास से ही गुजारा जा रहा है। शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुविधा को लागू किया गया है। शहर के सांगवान चौक और सरकूलर रोड का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि जाम की स्थिति से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें