फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में ले जा रहे थे चार एकड़ की पराली, बिजली की तारों के कारण पराली और ट्रॉली जली

विज्ञापन
रसुलपुर थेहड़ के पास पराली से भरी ट्राली में सुलगती आग। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रसूलपुर थेहड़ के पास धान से भरी ट्रॉली में बिजली की तारों से आग लगने के कारण पराली जलकर राख हो गई और ट्रॉली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पराली जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी और ट्रॉली को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह खेत से धन की पराली को एकत्र कर पास में स्थित गोशाला में लेकर जा रहा था। लेकिन गांव के पास बिजली की तार से उठी चिंगारी से पराली में आग लग गई। कुछ दूरी पर पहुंचते ही पराली से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग फैल गई। जैसे तैसे कर उन्होंने ट्रैक्टर को पराली से निकाल लिया। आग बुझाने के लिए उन्होंने कुछ पराली को भी ट्रॉली से उतार दिया लेकिन आग बढ़ती चली गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पराली पूरी तरह से जल चुकी थी।
चार एकड़ की पराली को किया था ट्रॉली में एकत्र
वहीं मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्होंने खेत से चार से पांच एकड़ की पराली को एकत्र कर ट्रॉली में लोड किया था। जिसके बाद उस पराली को नजदीक के रेलवे फाटक स्थित गोशाला में पहुंचाया जाना था। लेकिन बिजली की तार की कम ऊंचाई होने के कारण पराली में आग लग गई। इसके कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें