फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षों से किसान वन विभाग की जमीन पर कर रहे थे काश्त, पैमाइश करवा छुड़वाई 140 हेक्टेयर

विज्ञापन
वन विभाग का भवन - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। वन विभाग ने जमीन की पैमाइश करवा करीब 140 हेक्टेयर जमीन कब्जाधारियों से खाली करवाई है। करीब 15 वर्षों से इस पर खेती कर रहे लोगों से जमीन छुड़वा कर विभाग ने लोहे की तार और पिलर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नहरों और सड़कों के साथ पौधरोपण के लिए विभाग कुछ जगह छोड़ता है। नहर और खेत के बीच में बची इस जमीन पर किसान धीरे-धीरे काश्त करने लग जाते हैं। कई सालों तक खेती करने के बाद वे इस पर अपना हक जताने लग जाते हैं। लेकिन इस बार वन विभाग ने अपनी जमीन की सुध लेते हुए सड़कों और नहरों किनारे पौधरोपण के लिए छोड़ी कई जगह की पैमाइश करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पैमाइश के दौरान विभाग की अलग-अलग स्थानों से करीब 140 हेक्टेयर जमीन किसानों के खेतों में मिली। जिसके बाद विभाग ने उस जमीन निशानदेही करवाई।
विभाग ने अपनी जमीन पर लगवाई लोहे की तार और पिलर
पैमाइश के बाद विभाग निशानदेही करवा वहां लोहे की तार और चार से पांच फुट के पिलर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने काफी सारे क्षेत्र में लोहे की तार लगा दी है जबकि कई क्षेत्रों में पिलर लगवाने के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की है। मुख्यालय से बजट आने के बाद उन स्थानों पर भी पिलर और लोहे की तार लगाई जाएंगे। ताकि किसान दोबारा से उस जमीन पर कब्जा न कर सकें।
विज्ञापन

जमीन पर लगवाए है कीकर, शीशम और अन्य पौधे
करीब 15 वर्षों बाद किसानों से छुड़वाई गई जमीन पर विभाग ने शीशम, कीकर, नीम, जामुन और अन्य तरह के पौधे लगाए हैं। विभाग ने अब अगले वर्ष में लगाए जाने वाले पौधों के लिए जगह का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर उन स्थानों का चयन किया जा रहा है। जिसके बाद विभाग उस खाली क्षेत्र में पौधरोपण करवाएगा।
सड़कों और नहरों के साथ विभाग की जमीन पर किसानों द्वारा किए गए करीब 140 हेक्टेयर जमीन से कब्जा छुड़वाया गया है। इसके लिए जगह का चयन किया था। उन स्थानों पर अब पौधरोपण करवाने के बाद लोहे की तार और पिलर लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -रामकुमार जांगड़ा, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें