कालांवाली में खाद्य सामग्री का सैंपल लेते फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
कालांवाली। त्योहारी सीजन में शहर में मिलावटी मिठाइयां न बिके, इसके लिए जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वीरवार को शहर में सात दुकानों से मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। जिनको चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजा गया।
टीम का पता चलते ही शहर की किराना, मिठाई और दूध की डेयरी सहित खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चले गए।
जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में दुकानदारों की ओर से करियाना सामान, मिठाई व अन्य खाने-पीने वाली चीजों में मिलावट करने की शिकायतें आमजन से लगातार मिलती है। जिसको लेकर विभाग लगातार अलर्ट रहता है। मिलावट करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शहर में किराना, मिठाई और दूध की डेयरी सहित 7 दुकानों से खोया, काजू, चाय पत्ती, मिठाई आदि के सैंपल लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।