सिरसा। राजकीय तकनीकी संस्थानों में काउंसिलिंग में भाग ले चुके विद्यार्थियों की शुक्रवार को पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी हुई। जारी सूची में तीनों संस्थानों की कुल आवेदनों का 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के नाम आए है। सीट अलॉटमेंट सूची में आने वाले विद्यार्थी टोकन फीस जमा करवा सीट पर दाखिला सुनिश्चित करेंगे।
जिले के तीन राजकीय तकनीकी संस्थानों में चल रहे दाखिला प्रक्रिया में पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी की गई है। आवेदन कर चुके 1117 में से 553 विद्यार्थियों को ही पहली सीट अलॉटमेंट सूची में नाम आया है। सूची में आने वाले विद्यार्थी 8 सितंबर तक 2 हजार की टोकन फीस जमा करवा सीट को सुनिश्चित करेंगे। जिसके बाद 8 सितंबर को रिक्त सीटों को पोर्टल पर दूसरी मेरिट सूची के लिए अपलोड किया जाएगा। 10 से 14 सितंबर तक दूसरी मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। 16 सितंबर को दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी।
ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में विद्यार्थी भर सकेंगे फीस
सीट अलॉटमेंट सूची में आने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड से फीस जमा करवा सकेंगे। ऑनलाइन के लिए उन्हें दाखिला पोर्टल पर जाकर क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थी को संबंधित कॉलेज में आकर फीस का भुगतान करना होगा।
- संस्थान, सीटें, आवेदन, सीट अलॉट
- राजकीय तकनीकी संस्थान, सिरसा 360 423 204
- राजकीय गर्ल्स तकनीकी संस्थान, सिरसा 300 376 219
- राजकीय तकनीकी संस्थान, चोपटा 360 318 304
सीट अलॉटमेंट सूची में आने वाले विद्यार्थी 8 सितंबर तक टोकन फीस जमा करवा सीट को सुनिश्चित करें।
-राजेंद्र जिंदल, प्राचार्य राजकीय तकनीकी संस्थान सिरसा।