फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के रखे थे पटाखे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने सुभाष चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भंभूर निवासी राकेश अरोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाने में बिना परमिट पटाखे रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को उपनिरीक्षक भूप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुभाष चौक पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि राकेश कुमार के पास प्लास्टिक के बैग में भारी मात्रा में पटाखे हैं जो कि बिना लाइसेंस के रखे हुए हैं। आरोपी उन्हें बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने बाजार में घूम रहे आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। आरोपी पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं दिखा सका। जिसके बाद पटाखे जब्त कर लिए तथा इसके बारे में फायर सेफ्टी आफिसर जय नारायण को सूचना दी गई।
जिले में लगेंगी 31 पटाखों की अस्थायी स्टॉल
दीपावली एवं गुरु पर्व पर जिले में 31 पटाखों की स्टॉल लगेंगी। सिरसा के दशहरा ग्राउंड में 12 स्टॉल लगेंगी। इसके अलावा डबवाली में पांच, ऐलनाबाद में सात, रानियां में पांच व कालांवाली में दो स्टॉल लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें