फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन साल बाद महिला पर जेवरात व 60 हजार रुपये चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव उमेदपुरा में घर से सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद चोरी होने के करीब तीन साल बाद पुलिस ने रिश्तेदार महिला रचना निवासी दीपलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजबाला ने आरोप लगाया कि रचना के घर से जाने के बाद जेवरात और नकदी गायब मिले थे। पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने के प्रयास के कारण पुलिस को शिकायत देने में देरी हुई। थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी रचना 17 जुलाई 2023 को उनके घर उमेदपुरा आई थी। दो दिन बाद उसके वहां से जाने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये गायब मिले। चोरी हुए सामान में सोने की गलसरी, चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, कांटा, कड़ा, सोने का मनका और चार बिंटियां तथा चांदी की पायल और पैरों के कड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ रचना के गांव दीपलाना पहुंची, जहां पंचायत हुई। रिश्तेदारी का मामला होने के कारण कुछ समय इंतजार करने और आपसी स्तर पर समाधान कराने की बात कही गई। पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन रचना ने कथित तौर पर जेवरात और नकदी लौटाने से इन्कार कर दिया।
साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। राजबाला ने बताया कि पंचायत के माध्यम से समाधान होने की उम्मीद में पुलिस को शिकायत देने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें