फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से शादी करके अस्मत लूटता रहा पिता

Sun, 23 Nov 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को दागदार करते हुए एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक माह तक दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीड़िता की मां ने स्वयं अपनी बेटी की जबरन पति के साथ मंदिर में शादी करवा दी।

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद महिला अधिवक्ता के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाकर आरोपी पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक नाबालिग शहर थाना पहुंची और जैसे ही उसने पुलिस वालों से कहा कि उसके पिता ने उसका पति बनकर उसके साथ दुष्कर्म किया है तो सभी सन्न रह गए।

शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल ने तुरंत उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करवाया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने अपने पहले पति को तलाक देकर सिरसा निवासी जे. कुमार के साथ दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसने व उसके छोटे भाई ने जगदीश कुमार को अपने पिता के रूप में स्वीकार कर लिया।

करीब एक महीने पहले मां ने जबरन पिता जगदीश के साथ ही शहर के एक मंदिर में शादी करवा दी। मां ने उसे धमकी दी कि अगर किसी के आगे शादी का जिक्र तक भी किया तो खाल उतार देगी।

मां की धमकी से पीड़िता सहम गई। और दरिंदा पिता पति बनकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। दो दिन पहले पड़ोस की आंटी ने उसे रोते हुए देख लिया और कारण पूछ बैठी।

पीड़िता का कहना है कि रोज-रोज पिता के दुराचार से दुखी होकर उसकी हिम्मत टूट गई और उसने सबकुछ बता दिया।

नाबालिग की आपबीती सुनकर महिला हैरान रह गई और उसने पीड़िता को हिम्मत से काम लेने और पुलिस में जाकर शिकायत करने कहा।

इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने महिला अधिवक्ता के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी पिता जगदीश कुमार के खिलाफ दुराचार व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नबालिग की मां के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें