फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई नहीं तो फीस नहीं की मांग के लिए आमरण अनशन 15 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। परिवार मंच वलफेयर ट्रस्ट सिरसा ने सरकार एवं प्रशासन से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई की परीक्षा फीस वापस देने के साथ-साथ बच्चों की जल्द से जल्द नियमित शिक्षाएं आरंभ करने की अपील की है। अन्यथा वर्ष 2021 को शून्य वर्ष घोषित करते हुए बच्चों के भविष्य में नौकरियों की भर्ती के समय अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान करने की मांग की है। मांगें पूरी कराने के लिए 15 जून से आमरण अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव बंसीलाल गोदारा ने बताया कि वर्ष-2020 एवं वर्ष-2021 के सत्र में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है, परंतु निजी स्कूलों द्वारा फीस लेने का क्रम जारी रहा। ट्रस्ट की यह भी मांग है कि 2020-21 व 2021-2022 में पढ़ने वाले बच्चों की स्कूल न जाने पर ली गई फीस वापस की जाए और अगले शैक्षणिक सत्र में स्कूलों की एक ही ड्रेस कोड व एक ही सिलेब्स कोड हो। हर वर्ष नई किताबें खरीदने से अभिभावकों का हजारों रुपये व देश का अरबों रुपये का नुकसान होता है। गोदारा ने कहा कि सरकार आगामी 14 जून तक अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें अन्यथा वे 15 जून से आमरण अनशन बैठेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार एवं प्रशासन की होगी। जब तक बच्चों को इंसाफ नहीं मिल जाएगा, अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें