सिरसा। कोरोना के कारण अबकी बार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय अपने स्तर पर ही एडमिशन करेंगी। हालांकि विश्वविद्यालय बुधवार को वीसी की अध्यक्षता में होने वाली सभी डीन की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बुधवार को सीडीएलयू में परीक्षा, एडमिशन प्रकिया, नए कोर्स, शेड्यूल को लेकर बैठक होने जा रही है। सीडीएलयू ने अबकी बार विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर पर ही एडमिशन करने की योजना तैयार की है। कुछ साल पहले प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रकिया सेंट्रलाइज्ड कर दी थी। परंतु पिछले वर्ष कोविड के कारण सभी विश्वविद्यालयों ने अलग अलग एडमिशन प्रकिया अपनाई थी। ऐसे में अबकी बार भी कोविड की वजह से सीडीएलयू स्वयं ही एडमिशन करने की प्रकिया को अपनाने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय करीब सात नए कोर्स भी शुरू करेगा, जिसमें कि बेचलर ऑफ लाइब्रेरी सांइस, चार वर्षीय फिजिक्स, गणित और अर्थशास्त्र के कोर्स शामिल है। जबकि वाणिज्य के तीन नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
बैठक में जुलाई के प्रथम सप्ताह में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाने का शेड्यूल तैयार किया गया है और अगस्त में दाखिला प्रकिया शुरू करने का। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कोर्स की फीस, सीटों का आरक्षण पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही कोर्स के कोडिंग को भी शामिल किया गया है।
बैठक में परीक्षाओं और दाखिले सहित कई एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू