फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव चकेरिया में किसानों ने किया विरोध, भाजपा प्रत्याशी का कार्यक्रम रद्द

Sat, 21 Sep 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव चकेरिया में भाजपा प्रत्याशी के विरोध के लिए खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। गांव चकेरिया में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देशुजोधा के आगमन की सूचना पाकर किसान हाथों में काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते भाजपा प्रत्याशी को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

कालांवाली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान गांव चकेरिया में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसका पता चलते ही कई किसान एकजुट हो गए और काली पट्टियां लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता (बीकेई) से जुड़े किसानों ने बताया कि भाजपा सरकार में किसानों पर कई अत्याचार हुए हैं। खनोरी सीमा पर हमारे गांव के जिगरदीप से भी मारपीट की गई थी। किसानों के विरोध को देखते हुए देशुजोधा ने अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें