फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिज्जा पहुंचाने गए युवक की कार की चपेट में आकर मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बरनाला रोड पर एक्सिस बैंक के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक कार की चपेट में आकर ग्राहक के पास पिज्जा पहुंचाने गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरांवाली निवासी पवन कुमार ने बताया कि अग्रसेन काॅलोनी निवासी उसका साथी मोहित सिंगला ग्राहकों के घर तक डोमीनोज पिज्जा पहुंचाने का कार्य करता था। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह बाइक से पिज्जा ग्राहक तक पहुंचाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन की ओर रवाना हुआ था। जब वह बरनाला रोड पर एक्सिस बैंक के पास पहुंचा, तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। पवन समेत कई साथियों ने घायल मोहित को दो निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें