27 को मुख्यमंत्री का था कार्यक्रम, एक दिन पहले ही पहुंचे सिरसा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रचार करने का कार्यक्रम 27 अक्तूबर को था। जिसके बाद किसानों ने 27 अक्तूबर को ऐलनाबाद में किसान महासम्मेलन करने का कार्यक्रम बना लिया और मुख्यमंत्री के विरोध करने का निर्णय लिया। जिसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से एक दिन पहले ही मंगलवार को ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को तय कर दिया और मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे सिरसा के कई गांव में पहुंचे और इसके बाद सिरसा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
गांवों में भी हुआ दुष्यंत चौटाला का विरोध
ऐलनाबाद उपचुनाव क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सुबह से शाम तक कई गांवों में कार्यक्रम रहे। ऐलनाबाद में रोड शो निकालने के बाद मुख्यमंत्री जमाल में पहुंचे। लेकिन यहां भी किसानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और काले झंडे दिखाए। इसके बाद गांव तरकांवाली में किसानों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और काफिले को काले झंडे दिखाए।