नामांकन करते पवन बैनीवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के नामांकन दर्ज करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता विनोद बंसल ने जीत का दावा किया। सैलजा ने कहा कि आज लोकदल का कुछ नहीं बचा। उनकी जमीन खिसक रही है। अभय ने इस्तीफा देकर जनता पर उपचुनाव थोपा है। इसका कोई औचित्य नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि सरकार का प्रजातंत्र से विश्वास उठ चुका है। क्योंकि जिस प्रकार यूपी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के साथ व्यवहार हुआ और किसानों के साथ जो व्यवहार किया गया है, यह उससे स्पष्ट हो रहा है। सीएम ने लठ उठाने का बयान दिया है जो निंदनीय है। इसलिए अब जनता वोट की चोट मारेगी। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी।