फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गोपाल कांडा का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव के प्रचार के दौरान कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार भाजपा उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को भी भाजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा के भाई और हलोपा से सिरसा विधायक गोपाल कांडा क्षेत्र के शकर मंदौरी गांव में प्रचार करने के लिए पहुंचे तो किसानों और ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि किसानों को काली भेड़ कहने वाले नेता अब उन्हीं से ही वोट मांगने के लिए क्यों पहुंच रहे हैं। वहीं विधायक का दावा है कि दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर विधायक गोपाल कांडा प्रचार करने के लिए गांव शकर मंदौरी में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और किसान काले झंडे लेकर उनका विरोध करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई तो मौके पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते 10 माह से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान 900 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। किसानों को भाजपा नेता गाड़ियों के नीचे रौंद रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार किसानों पर हो रहे अत्याचारों पर एक शब्द नहीं बोल रही। वहीं उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा ने ही विधानसभा में किसानों को काली भेड़ कहा था और अब वह उन्हीं से वोट मांगने के लिए गांवों में पहुंच रहे हैं। उनका यह विरोध 30 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
किसान संगठन के मुखिया नेताओं ने भी विरोध न करने की अपील की थी। इसके बाद अब किसान नहीं बल्कि दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे है। पार्टियों के कार्यकर्ता किसानों और ग्रामीणों को भी बदनाम कर रहे हैं। किसानों की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल कांडा, विधायक, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें