शहर की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को जनस्वास्थ्य विभाग सड़क की खुदाई किए बिना ही दुरुस्त करवाएगा।
सिरसा। बेगू रोड पर स्थित रामगोपाल ज्वेलर्स की दुकानदार पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू की नोक दुकान में लूट की थी। लूट के बाद एडीजीपी से लेकर एसपी तक ने पीड़ित ज्वेलर्स से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की टीम के हाथ खाली है। वहीं ज्वेलर्स एसोसिएशन में इस मामले को लेकर रोष है। डीएसपी के मुताबिक अभी तक पुलिस इस मामले में कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है, हर स्तर पर जांच की जा रही है।
डीएसपी के अनुसार जांच में सामने आया था कि आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पैदल गांवों के रास्तों से होते हुए राजस्थान की ओर गया था। इस लीड के बाद पुलिस की एक टीम दो दिनों तक राजस्थान भी गई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई। बता दें कि 23 अक्तूबर को बेगू रोड पर स्थित राम गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर आरोपी आभूषण लेने के लिए ग्राहक बनकर आया था। तब राम गोपाल अकेला दुकान पर मौजूद था। इसके बाद आरोपी ने अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने दुकानदार के पेट और मुंह पर चाकू से हमला किया था। युवक के जाने के बाद दुकानदार लहूलुहान बाहर आया तो पड़ोसियों को घटना के बारे में पता चला।
-एसपी से लेकर एडीजीपी ने पीड़ित से मुलाकात की थी। एक सप्ताह में पकड़ने का आश्वासन दिया था। राजस्थान तक टीम जाकर आई हैं, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आए हैं। इस मामले में बुधवार को पुलिस पब्लिक बैठक में एसपी से बात करेंगे। उसके बाद आगामी रणनीति बनाएंगे।
लीलाधर सोनी, प्रधान, स्वर्णकार एसोसिएशन
अभी तक मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। मामले की जांच जारी है और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप भी हो जाएगा।
जगत सिंह मोर, डीएसपी