फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनावः नामांकन दाखिल करने की राहत में रोड़ा बना पितृपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 1 अक्तूबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं, लेकिन अभी तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसका मुख्य कारण पितृपक्ष माना जा रहा है। कोई भी उम्मीदवार श्राद्ध पक्ष में अपना नामांकन दाखिल नहीं करना चाहते। वीरवार से नवरात्र शुरू होने के बाद ही नामांकन दाखिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा अभी तक केवल इनेलो ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने के लिए 1 से 8 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया है। लेकिन अभी श्राद्ध चल रहे हैं। श्राद्ध के समय किसी भी कार्य को शुभ नहीं माना जाता। इसलिए कोई भी उम्मीदवार श्राद्धों में नामांकन दाखिल करने के लिए आगे नहीं आ रहा है। वीरवार से नवरात्र शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र शुरू होने के बाद ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। नवरात्रों को शुभ कार्य करने के लिए अच्छा माना जाता है, इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इसका इंतजार कर रहे हैं।
अभी तक केवल एक पार्टी ने घोषित किया उम्मीदवार
अभी तक केवल सिर्फ इनेलो ने ही अपना उम्मीदवार घोषित किया है। किसानों के समर्थन में विधानसभा सदस्यता छोड़ने वाले अभय फिर से इनेलो की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। लेकिन उन्होंने भी अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है। अभय चौटाला अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहते हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा घूमने-फिरने से मना किया हुआ है। इसलिए वे भी अपना नामांकन 8 अक्तूबर को दाखिल करेंगे। इसके अलावा अन्य किसी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके अलावा हर चुनाव में आजाद उम्मीदवार भी चुनाव में अपना भाग्य आजमाते हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में श्राद्ध आने से वे भी नामांकन दाखिल करने से बच रहे हैं।वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर नेताओं की भागदौड़ चल रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी उम्मीदवार को लेकर तलाश जारी है।
विज्ञापन

आखिरी दो दिन रहेगी नामांकन को लेकर मारामारी
अभी श्राद्ध चल रहे हैं और 6 अक्तूबर को अमावस्या है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 अक्तूबर है। इसलिए स्पष्ट है कि आखिरी दो दिन यानि 7 और 9 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने को लेकर मारामारी रहेगी। चुनाव लड़ने के जितने भी इच्छुक होंगे, उन सभी के 7 और 8 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की संभावना है। कई उम्मीदवार तो नामांकन दर्ज करने के लिए बाकायदा ज्योतिष से मुहूर्त भी निकलवा रहे हैं ताकि जीत की राह सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें