फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेने के लिए भटक रहे बुजुर्ग, विभाग नहीं कर रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। बुजुर्गों को हर माह बुढ़ापा पेंशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोई बुजुर्ग जब पेंशन लेने के लिए जाता है और उसे वापस खाली लौटना पड़ जाए तो उसकी परेशानी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ। पेंशन से वंचित बुजुर्ग विभाग को कोस रहे हैं। इस समस्या को लेकर नुहियांवाली के कुछ बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वंचित बुजुर्गों ने उपायुक्त से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नुहियांवाली निवासी दुलीचंद, छाजूराम, हरिराम व भागाराम ने बताया कि उन्हें आईसीआईसीआई बैंक द्वारा जारी किए गए एटीएम से पेंशन मिलती थी, लेकिन इस बार बैंक ने अपने एटीएम बंद कर दिए। इसके चलते उन्हें जून माह की पेंशन नहीं मिली। उक्त लोगों ने बताया कि गांव में करीब 40 पात्र हैं जो इस बार पेंशन से वंचित रहे हैं। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्ग कभी बैंक व कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ है।
बुजुर्गों ने बताया कि इस बुढ़ापा पेंशन से उनका महीने भर का खर्च चलता है, लेकिन इस बार पेंशन न मिलने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक ने पेंशन पात्रों को एटीएम जारी किए थे। पात्र इन्हीं एटीएम से पेंशन निकलवाते थे, लेकिन इस बार बैंक ने एटीएम बंद कर दिए। कारण ये बताया जा रहा है कि कुछ पात्रों की मृत्यु होने के बाद भी उनकी पेंशन निकलवाई जा रही है। इसके चलते बैंक ने एटीएम कार्ड बंद कर दिए। ऐसे में पात्रों को फिंगरप्रिंट के जरिए पेंशन लेना अनिवार्य कर दिया गया। अब समस्या ये है कि अनेक पात्रों के फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे। ऐसे में पात्रों के लिए पेंशन लेना परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

बैंक व कार्यालय में चक्कर काट रहे बुजुर्ग
पेंशन से वंचित बुजुर्ग कभी समाज कल्याण विभाग के तो कभी आईसीआईसीआई बैंक के चक्कर काटने को विवश हो रहे हैं। न ही तो बैंक कोई संतुष्टिजनक जवाब दे रहा और न ही अधिकारी। ऐसे में बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों ने बताया कि उनमें से अनेक लोग तो ऐेसे हैं जो या तो बीमार हैं या वृद्ध होने के चलते चारपाई से नहीं हिल सकते। उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक ने एटीएम बंद कर दिए तो अधिकारियों को बुजुर्गों की पेंशन निकलवाने के लिए कोई समाधान करना चाहिए। बुजुर्गों ने कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में गए थे, लेकिन वहां पर मौजूद एक महिला कर्मचारी ने कोई सुनवाई न करते हुए समाधान की बजाय उन्हें बैंक में जाने के लिए कहा।
पात्र की मृत्यु हो जाने के बाद भी उसके परिजनों द्वारा एटीएम से पेंशन निकलवाए जाने के चलते एटीएम बंद किए गए हैं। जो एटीएम बंद हुए हैं वो नोन-चिप कार्ड वाले थे। नए कार्ड जारी करने की कोई हिदायत आती है हम कर देंगे। पेंशन आईडी के साथ अकाउंट लिंक होता है। अगर कोई पात्र सही है तो वो बैंक में आएं हम उन्हें लेटर बनाकर देंगे। जिसके बाद पात्र अपना खाता अन्य बैंक में खोल सकता है।
विज्ञापन

-- संदीप कुमार, सीनियर ऑफिसर (आईसीआईसीआई बैंक)।
विभागीय आदेशानुसार एटीएम कार्ड बंद किए गए हैं। पेंशन बांटना बैंक का कार्य है। ये बैंक को तय करना है कि वह पेंशन का वितरण किस तरह से करता है।
-विजयपाल, अकाउंटेंट (समाज कल्याण विभाग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें