फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुजुर्ग महिला से लूट, चाकू दिखाकर छीनीं बालियां

Fri, 27 Feb 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित पूर्व मंत्री भागी राम वाली गली में शुक्रवार दोपहर दो बजे एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला से तीन युवकों ने लूटपाट की वारदात की। बदमाश चाकू की नोक पर महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 निवासी कैलाश रानी पत्नी केवल सिंह दोपहर के समय घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उसके घर में घुस गए और अंदर से गेट बंद कर लिया। घर में घूसते ही बदमाशों ने महिला पर चाकू तान दिया और कानों में पहनी सोने की बालियां छीन ली। कैलाश रानी ने शोर मचाया तो बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। भागते समय वे अपना चाकू वहीं छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें