फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव गंगा में पुजारी पर हुए जानलेवा हमले में दो आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने पुजारी पर हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी अभय कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 व अर्पित निवासी वार्ड नंबर 15 सादुलशहर जिला गंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी गोरीवाला एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को शिकायतकर्ता चन्द्र प्रकाश निवासी गंगा ने बयान दिया कि वह केशव ढाणी गांव गंगा में हनुमान मंदिर में पुजारी है। वह रात को मंदिर में ही रुकता है। 28 जनवरी की सुबह 5.30 बजे वह शौच के लिए मंदिर के बाहर शौचालय में गया तो बाहर से किसी के बुलाने की आवाज आई। जब वह बाहर आया तो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से रस्सी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया।



जो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तीन आरोपियों महावीर उर्फ धोलू निवासी गंगा , मनदीप निवासी नूरपुर सादुलशहर निवासी गंगानगर व रवि कुमार निवासी सादुलशहर को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपितों के बयानों के आधार पर वारदात में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व रस्सी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें