फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत परिचालक को उड़नदस्ते ने किया काबू, जीएम को भेजी फाइल

विज्ञापन
परिचालक के थैले की जांच करते फ्लाइंग टीम के सदस्य। संवाद। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशे में धुत और यात्रियों की टिकट न काटने मामले में रोडवेज की उड़न दस्ता टीम ने एक परिचालक महावीर सिंह पूनिया को गिरफ्तार किया है। टीम ने बस रुकवा कर जांच की तो परिचालक की ओर से करीब आठ यात्रियों को टिकट नहीं दी गई। जबकि परिचालक नशे में धुत पाया गया । ऐसे में टीम की ओर से परिचालक की फाइल बनाकर रोडवेज महाप्रबंधक को भेजी गई है। ऐसे में उनकी तरफ से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी अनुसार सिरसा से कुताना रूट पर जा रही रोडवेज बस जब गांव बकरियांवाली के पास पहुंची तो रोडवेज की उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के लिए बस को रोक लिया। टीम का नेतृत्व महावीर सिंह खोलिया कर रहे थे। टीम ने जब यात्रियों की टिकट की जांच की तो आठ यात्रियों के पास टिकट नहीं पाई गई। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई तो यात्रियों ने परिचालक की ओर से टिकट न दिए जाने की जानकारी दी। ऐसे में जब बैग की जांच की गई तो परिचालक के पास अधिक कैश पाया गया और परिचालक नशे में धूत पाया गया । इस दौरान परिचालक ने टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

-----
पहले भी कई बार परिचालक पाया गया नशे में धुत
बता दें कि परिचालक द्वारा पहले भी नशे में धुत होकर ड्यूटी करने के मामले सामने आ चुके हैं। कई बार रोडवेज में यात्रा करने वाले यात्रियों की ओर से मामले की शिकायत भी दी गई हैं। ऐसे में अब टीम की ओर से उक्त परिचालक को काबू किया गया है और फाइल तैयार कर महाप्रबंधक को भेजी गई है। जिसके बाद सोमवार को महाप्रबंधक की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशे में धुत परिचालक मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जानकारी मिल पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। - आत्मा राम, टीआई, डिपो सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें