फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इमरजेंसी वार्ड से बदले डॉक्टर, सहायक कर्मचारी व नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल मरीज को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तरफ से टांके लगाए जाने के मामले में सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने कर्मचारियों को बदलकर दूसरी जगह पर लगा दिया है। अभी सीएमओ की तरफ से मामले में जांच की जा रही है। सीएमओ ने अभी उक्त स्टाफ को ही बदला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तरफ से टांके लगाए जाने को लेकर एडवोकेट मंजूबाला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें गार्ड और स्वीपर घायल मरीज को टांके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके संबंध में उन्होंने सीएमओ को भी मामले की शिकायत दी है। इसके बाद सीएमओ ने पीएमओ सहित अन्य कर्मचारियों की कमेटी बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। कमेटी ने सभी चुतर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बयान दर्ज कर इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ अब रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान सीएमओ ने अभी तीन सहायक कर्मचारियों, एक डॉक्टर और एक नर्स को इमरजेंसी से हटाकर दूसरी जगह पर लगा दिया है और अन्य कार्यालय व वार्ड में काम करने वाले स्टाफ को इमरजेंसी में लगाया है।


फोर्थ क्लास कर्मचारियों की तरफ से मरीज को टांके लगाने मामले में अभी जांच की जा रही है। अभी कुछ कर्मचारियों को इमरजेंसी वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में लगाया गया है। मामले में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार भादू, सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें