फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिड-डे मील के लिए सरकार से 12 रुपये प्रति छात्र की मांग

Mon, 25 Sep 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मिड-डे मील की नई रेसिपी बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला प्रधान बंसीलाल झोरड़ के नेतृत्व में कार्यकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया को अमृता सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें संघ ने सरकार से 12 रुपये प्रति छात्र उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बंसीलाल झोरड़ ने बताया कि बेसन का पूड़ा बनाने में खर्च सरकार की ओर से दी गई राशि से तीन गुना से ज्यादा है। बच्चों के लिए पूड़ा बना पाना भी संभव नहीं है। इस रेसिपी को सूची से हटाया जाए। कढ़ी-पकौड़ा चावल में भी तेल की मात्रा कम पड़ती है। पकौड़े के लिए तेल अलग से खर्च होता है। इसलिए कुकिंग लागत दोगुना हो जाती है। वहीं 100 बच्चों के लिए हलवा बनाने के लिए आधा लीटर तेल दिया गया है। जिसमें यह बनाना संभव ही नहीं है। अभी सरकार की ओर से प्रत्येक बच्चे के हिसाब से 5 रुपये 45 पैसे दिए जाते हैं। इसे बढ़ाकर सरकार 12 रुपये प्रति छात्र उपलब्ध करवाए। कार्यकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया गया कि वह शीघ्र ही संघ की मांगों के विषय में निदेशालय को अवगत करवा देंगे। इस मौके पर जिला सहसचिव सुनील कड़वासरा, खंड सिरसा प्रधान महाबीर न्योल एवं तेजिंदर सोढ़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें