फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक पर धारदार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव केसुपुरा में डीजे का काम करने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला करने के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन केसुपुरा निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह डीजे का काम करता है।
विज्ञापन


 2 अप्र्रैल को उसने गांव में ही अपने एक दोस्त के कहने पर शादी समारोह में डीजे लगाया था, जिसके पैसे आज तक नहीं दिए गए। रामचंद्र का कहना है कि उसने करीब आठ हजार रुपये लेने थे। सोमवार शाम को उसके दोस्त बब्बू ने उसे फोन करके खेत में बुलाया।

 खेत में पहुंचते ही वहां घात लगाकर बैठे कुछ युवकाें ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। रामचंद्र ने नीचे से मिट्टी उठाकर हमलावरों की आंखों में डाल दी और वहां से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना ऐलनाबाद पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस कर्मचारी घायल के बयान दर्ज करने सिरसा रवाना हो चुके हैं और बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें