फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. केवी सिंह के सामने भिड़े आढ़ती और कमेटी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
 मार्केट कमेटी सचिव की ओर से कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान को अपशब्द कहने पर सोमवार को अनाज मंडी में बवाल खड़ा हो गया। अध्यक्ष ने सचिव पर चप्पल उतार ली। सीएम के ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह ने बीचबचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग करवाया।
विज्ञापन


 सोमवार दोपहर बाद करीब एक बजे मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह अनाज मंडी के हालातों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण करने आए थे। कमेटी कार्यालय में सचिव सुभाष अरोड़ा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान गुरदीप कामरा, सचिव प्रेम गोयल और खरीद एजेंसियों के परचेजरों की बैठक लेने के बाद केवी सिंह अनाज मंडी का निरीक्षण करने के लिए निकले।

 उनके साथ आढ़ती तथा एजेंसियों के परचेजर भी थे। आढ़ती कमलेश गोयल की दुकान के सामने गेहूं की ढेरी को चेक करते समय कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल और मार्केट कमेटी सचिव सुभाष अरोड़ा के बीच तू तू-मैं मैं हो गई।
विज्ञापन


विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। बंसल ने चप्पल उतार कर सचिव की ओर कर दी। डॉ. केवी सिंह, आढ़ती प्रेम गोयल और गुरदीप कामरा ने दोनों को छुड़वाया।

 मार्केट कमेटी सचिव सुभाष अरोड़ा ने इसकी शिकायत कमेटी प्रशासक और उपमंडलाधीश सतीश कुमार को की है। साथ में एसोसिएशन को भी प्रधान के खिलाफ एक्शन लेने के लिए लिखा है।

प्रधान ने दी गालियां : सचिव
सचिव ने बताया कि डॉ. केवी सिंह मंडी का निरीक्षण कर रहे थे। वे भी उनके साथ थे। आढ़ती कमलेश गोयल की दुकान के सामने कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल आए। वे उन्हें गालियां देने लगे। मैंने उन्हें अपनी जुबान संभालने के लिए कहा लेकिन प्रधान ने मारने के लिए अपनी चप्पल निकाल ली। कार्रवाई के लिए उपमंडलाधीश को लिखा गया है।

अपशब्द कहने पर निकाली चप्पल
मार्केट कमेटी के सचिव ने अनाज मंडी में लूट मचा रखी है। पैसे बनाने के लिए सचिव तोल का निरीक्षण करके और आढ़तियों के रजिस्टर काबू करके उन्हें तंग कर रहे हैं। इसका विरोध उन्होंने सचिव के समक्ष किया था। सचिव गाली-गलौज पर उतर आए। सचिव ने उन्हें अपशब्द कहे, इसलिए उन्होंने चप्पल उतारी।
-प्रकाश चंद बंसल, प्रधान, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें