फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले नए प्राचार्य, 27 पीजीटी पदोन्नत

विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का मुंह मीठा करवाते नवनियुक्त प्रिंसिपल व अन्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में खाली पड़े प्राचार्य के पद पर नियुक्ति होने जा रही है। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 702 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, पीजीटी को प्रिंसिपल के रूप में पदोन्नति का तोहफा दिया है। जिनमें जिले के 27 शिक्षक शामिल हैं। वीरवार को सभी शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर ज्वाइन किया। हालांकि प्रमोट हुए प्रिंसिपलों को स्टेशन एलोकेशन बाद में मिलेगी। पत्र में स्टेशन एलोकेशन के दो मोड बताए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन काउंसलिंग हुई तो टेंपरेरी स्टेशन दिए जाएंगे। वहीं परमानेंट सेंटर ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमोट हुए प्रिंसिपलों ने जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) जिला सिरसा कार्यकारिणी ने विभिन्न प्राध्यापकों को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्य ग्रहण करवाया तथा सभी पदोन्नत प्राचार्यों को शुभकामनाएं दी। वहीं सहीराम चाहर ने ओढां में खंड शिक्षा अधिकारी का चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन

जिला के 27 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) को प्रिंसिपल के रूप में पदोन्नति मिली है।
- जीएमएसएसएसएस सिरसा की सुदर्शन कुमार,
- जीएसएसएस खारियां के राजकुमार अरोड़ा,
- ऐलनाबाद के जीएसएसएस के राजेंद्र प्रसाद,
- ओढां के जीएसएसएस कृष्ण कुमार,
- जीएमएसएसएसएस सिरसा के रघुबीर शर्मा,
-जीजीएसएसएसएस की नीलम कुमारी,
- फूलकां के जीएचएस के प्रदीप कुमार,
- नागोकी के जीएसएसएस के सुरेंद्र कुमार,
- कालांवाली के जीजीएसएसएस के जगशरण सिंह,
- जोधकां के जीएसएसएस के कृष्ण कुमार,
- पतली डाबर जीएसएसएस की नीलम रानी,
- जीएमएसएसएसएस के अतुल्य जोशी,
- जीएमएसएसएसएस सिरसा के महेंद्र कुमार,
- जीएसएसएस चतरगढ़पट्टी के सूरजभान,
- जीएमएसएसएसएस सिरसा छमिंद्र सिंह,
- जीएसएसएस सुचान के पृथीराज,
- जीएमएसएसएसएस सिरसा के प्रताप सिंह,
- वैदवाला जीएचएस की प्रोमिला,
- सिकंदरपुर जीएचएस की उमा,
- अबूबशहर जीएसएसएस की पायल,
- भरोखां जीएसएसएस की रीटा रानी,
- कालांवाली जीजीएसएसएस के सुभाष चंद्र,
- डबवाली जीजीएसएसएस के हरभजन सिंह,
- देसूजोधा जीएसएसएस की नीलम रानी,
- फूलकां जीएचएस की सीमा शर्मा,
- धोतड़ जीएसएसएस के राजकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें