फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की बेटी का परिवार विदेश रवाना, नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
डेरा प्रमुख की बेटी अपने परिवार के साथ विदेश जाने के लिए रवाना होती हुई। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की बेटी अपने परिवार सहित बुधवार को विदेश के लिए रवाना हो गई। परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से विदा किया। बच्चों की पढ़ाई के लिए डेरा प्रमुख ने परिवार के सदस्यों को विदेश जाने की अनुमति देने के बाद अब सदस्य जाना शुरू हो गए है।
बुधवार को डेरा मुखी की बेटी अमरप्रीत, दामाद रूह ए मीत और दोहता अफसाना ए मीत, विदेश के लिए रवाना हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए डेरा मुखी के बेटे जसमीत इंसा और दामाद शान ए मीत गए। जाने से पहले परिवार के सदस्यों ने डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर इंसा और परिवार के अन्य सदस्यों से औपचारिक विदाई ली। गले मिलकर परिवार ने विदा किया।
विज्ञापन

फरलो के दौरान हुआ था फैसला, डेरा प्रमुख ने दी थी अनुमति
फरवरी माह में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रहा। परिवार के साथ डेरा मुखी ने मंथन और चर्चा के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी। इस बात का जिक्र वापस जेल जाकर लिखे पत्र में किया। अब परिवार के सभी सदस्यों को विदेश जाना है लेकिन अभी तक केवल बेटी अमरप्रीत का परिवार ही रवाना हुआ है। इसके बाद अन्य सदस्य विदेश जाएंगे।
विज्ञापन

मुझे जानकारी नहीं है : प्रवक्ता
डेरा प्रमुख ने परिवार को सदस्यों को बच्चों की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की अनुमति पहले ही दे दी है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों को विदेश जाना है, लेकिन अभी तक कोई भी सदस्य विदेश गया या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। - जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा सिरसा।

डेरामुखी की बेटी का परिवार विदेश के लिए रवाना होता हुआ। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें