फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिपो होल्डरों ने हड़ताल की स्थगित, वितरित करेंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से सांकेतिक धरने को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। सोमवार को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए धरना नहीं दिया। एसोसिएशन मंगलवार से लेकर वीरवार तक फिर से लघु सचिवालय में धरना देगी। दूसरी ओर डिपो होल्डर्स ने हड़ाल 31 तक स्थगित कर दी है। अब वे लोगों को राशन वितरित करेंगे।
विज्ञापन

पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों के लेकर 3 जनवरी से लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। पिछले 20 दिन से इस विभाग से संबंधित कामकाज प्रभावित हैं। धरने को करीब तीन सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक धरनारत काननूगो और पटवारियों से वार्ता किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में एसोसिएशन ने फिलहाल सांकेतिक धरने को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं आगामी रणनीति को लेकर राज्य कमेटी जो भी फैसला लेगी उसी आधार पर धरने की समय सीमा बढ़ाए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

31 जनवरी तक करेंगे काम : डिपो होल्डर
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे डिपो होल्डरों ने कुछ समय तक अपनी हड़ताल को 31 जनवरी तक स्थगित कर दिया है। मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ करते हुए डिपो होल्डर एसोसिएशन के जिला प्रधान शीशपाल गोदारा ने बताया कि हमने यह निर्णय राज्य कमेटी के निर्देश पर लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत से गरीब लोग पेट भरने के लिए राशन डिपो पर निर्भर हैं। ऐसे में इस पावन माह में उन्हें राशन वितरित किया जाएगा। अगर प्रदेश सरकार 31 जनवरी तक कोई फैसला नहीं लेगी तो उनकी हड़ताल फिर से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें