फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की छठीं से 12वीं तक की छात्राओं को विभाग देगा सेनेटरी पैड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के 740 राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग छात्राओं को सेनेटरी पैड्स वितरित करेगा। एक छात्रा को एक महीने में तीन पैकेट दिए जाएंगे। इसके लिए महिला शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आगामी समय में स्कूलों में सेनेटरी मशीन भी स्थापित की जाएगी। इसके लेकर शिक्षा विभाग ने बैठक कर मंथन शुरू कर दिया है।
गांवों व छात्राओं में जागरूकता के उद्देश्य से विभाग द्वारा ये पहल शुरू की गई। इसमें छात्राओं को हाइजिन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े से होने वाली बीमारियों के बारे में सचेत किया जा रहा है। इस काम के लिए स्कूलों में महिला शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में सेनेटरी मशीन भी स्थापित की जाएगी, ताकि अगर स्कूल में किसी छात्रा को नेपकिन की जरूरत पड़े तो इन मशीनों से सेनेटरी पैड ले सकें।
विज्ञापन

कोरोना की वजह रुक गई थी योजना
कोरोना से पहले स्कूलों में सेनेटरी पैड्स को वितरित करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन महामारी के दौरान यह योजना पर रोक लग गई थी। अब स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। इसके बाद विभाग ने सेनेटरी पैड्स देने का काम शुरू कर दिया है।
महिला शिक्षक छात्राओं को करेंगी जागरूक
स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षक स्कूली छात्राओं को जागरूक करेंगी। शिक्षक छात्राओं को बताएंगी कि पीरिड्स के दौरान कपड़ा इस्तेमाल करने से घातक बीमारियां हो सकती है। इसके लिए पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की बीमारी का खतरा ना हो। वहीं शिक्षक छात्राओं केे जागरूक करेंगी कि अगर इस दौरान कोई समस्या छात्राओं को आती है तो उसे शर्म की वजह से छुपाए नहीं अपितु खुलकर शिक्षक को या परिवार सदस्यों को बताएं।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों में सेनेटरी पैड्स वितरित करने के आदेश जारी हुए हैं। एक छात्रा को महीने के तीन पैकेट दिए जाएंगे। इसके अलाव जल्द ही स्कूलों में सेनेटरी पैड्स मशीन भी लगाई जाएंगी। - मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें