सिरसा। गांव कोटली से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके घर से 80 हजार रुपये नकद और तीन तोले सोने के आभूषण भी गायब हैं। परिजनों ने पंजाब के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सिरसा में एक सैलून पर काम करती थी। 18 नवंबर की सुबह वह बेटी को उमेदपुरा बस अड्डे पर छोड़कर आए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास और रिश्तेदारों में भी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
ऐलनाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार लापता युवती की तलाश कर रहे हैं।