ओढ़ां। एंटी नारकोटिक सेल सिरसा ने गांव बप्पां के पास कार्रवाई की। टीम ने बाइक सवार दो युवकों से 13 ग्राम 840 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़ागुढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत यह आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।
जांच अधिकारी श्याम लाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम ने युवकों लखबीर, बंटी और जगदीप उर्फ दीपा को संदेह के आधार पर रोका था। तलाशी के दौरान उनसे हेरोइन मिली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन कुलदीप निवासी पंजाब से खरीदी थी।