फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में साइबर क्राइम के मामले बढ़े: बदमाशों ने वन विभाग में नौकरी का दिया झांसा, किसान से तीन लाख ठगे

Sat, 18 Nov 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में  गांव बरुवाली प्रथम निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर आठ सितंबर को एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा किउसका चयन वन विभाग में चालक के पद पर हुआ है। फॉर्म फीस के रूप में 450 रुपए जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में दूसरे दिन भी साइबर ठगी का मामला देखने को मिला है। जहां बीते दिन चिकित्सक से लेकर छात्र ठगी का शिकार हुए थे। शनिवार को एक किसान नौकरी लगने के नाम ठगी का शिकार हुआ।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में  गांव बरुवाली प्रथम निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर आठ सितंबर को एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा किउसका चयन वन विभाग में चालक के पद पर हुआ है। फॉर्म फीस के रूप में 450 रुपए जमा करवाने होंगे और पेटीएम पर 450 रुपये भेज दो। उक्त व्यक्ति के कहे अनुसार पेटीएम पर 450 रुपये भेज दो।

इसके बाद ठगी करने वाले व्यक्ति ने कभी आईकार्ड बनाने और अन्य कारणों से मलकीत से  3 लाख 37 हजार रुपए की राशि ऑन लाइन जमा करवा ली। मलकीत सिंह को जब शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर पता किया तो सामने आया कि उसके साथ ठगी हुई है।  बाद में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें