फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध और ठंड से फसलों को फायदा, बढ़ेगी पैदावार

Mon, 03 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डबवाली हाईवे पर सुबह के समय छाई धुंध।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। सोमवार को सुबह के दृश्यता करीब दो मीटर रही। इसके चलते हाईवे व अन्य सड़कों पर वाहनों की गति में धीमी रही। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार धुंध और सर्दी से फसलों को काफी फायदा है। पैदावार अच्छी होगी।
जिले में रविवार देर शाम से मौसम में धुंध छाने लगी और सोमवार अलसुबह तक धुंध के कारण दृश्यता एक से दो मीटर रही है। लोग अपने घरों में दुबके रहे। करीब 12 बजे सूरज निकला। इससे चलते ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन


सड़कों व हाईवे पर बने अवैध कट
शहर में सड़कों व हाईवे पर जगह-जगह पर अवैध कट बने हैं। धुंध के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। शहर में डबवाली रोड, बरनाला रोड, हिसार रोड, मिनी बाईपास व दिल्ली बाईपास पर 50 के करीब अवैध कट है। इनसे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन




कोट्स
फसलों में पाला का जमाव न हो तो धुंध और ठंड काफी फायदेमंद है। बीते दिनों मौसम में गर्मी ज्यादा होने से फसलों में नुकसान होने लगा था। ऐसे में इन दिनों पड़ने वाली ठंड फसलों की पैदावार बढ़ाएगी। -अमित कुमार, क्वालिटी कंट्रोलर , कृषि विभाग सिरसा।

::::::::::::::::

सिरसा से चलने वाली ट्रेनों की स्थिति

नाम, समय , चली

दिल्ली एक्सप्रेस - सुबह 6.35 , 7.32 बजे।
गोरखधाम सुपरफास्ट - दोपहर 3.25, 3.51 बजे।
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस शाम : 4.50 बजे, 5.01 बजे।




हिसार से आने वालीं ट्रेनों की स्थिति

नाम , समय, पहुंची

फाजिल्का एक्सप्रेस , सुबह 9.50 , 10.32 बजे।
गोरखधाम सुपरफास्ट , सुबह 10.45 , दोपहर 12.02 बजे।

श्री गंगानगर एक्सप्रेस, शाम 6.5 बजे, 7.25 बजे।


कोट्स
शहर में अवैध कटों को बंद करवाया जाएगा। अवैध कट बनने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई भी की जाएगी। शमशेर सिंह, यातायात प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें