फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. विक्रमजीत सिंह होंगे इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 के को-ऑर्डिनेटर

Mon, 03 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के इग्नू अध्ययन केंद्र का को-ऑर्डिनेटर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.विक्रमजीत सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. विक्रमजीत सिंह को प्राचार्य व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने कार्यभार ग्रहण करवाया।

डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। इग्नू, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में जनवरी 2025 सत्र में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है। असिस्टेंट ललित कुमार उपस्थितजनों को बताया कि अध्ययन केंद्र 1085 में डीईसीई, बीकॉम, बीए व एमए इतिहास कोर्स संचालित हैं। आह्वान किया कि वे अपने आसपास लोगो को दाखिले के लिए प्रेरित करें। दाखिला लेने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। इस अवसर पर महाविद्यालय के बलजीत सिंह असिस्टेंट , रीतू रानी,प्रोमिला रानी व सूरत सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन






:::::::::::::::::::::::::

शिक्षकों व गैर शिक्षक सदस्यों को दाखिले के लिए किया प्रेरित

इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 व राजकीय महिला महाविद्यालय के स्टाफ ने जनवरी 2025 सत्र में दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षक व गैर शिक्षक सदस्यों को दाखिले के लिए प्रेरित करने का विशेष अभियान चलाया। उन्होंने आग्रह किया कि वे सभी अपने आसपास उन विद्यार्थियों या लोगों को प्रेरित करें, जो अपनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी संस्थान में नियमित नही जा सकते हैं और शिक्षा को ग्रहण करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें