फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: खाना बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, जीजा ने साले की रॉड मार कर दी हत्या, साथ रहते थे दोनों

Sun, 13 Mar 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हत्या आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। दोनों कबाड़ की फैक्टरी में काम करते थे। 
विज्ञापन
हत्या आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। दोनों कबाड़ की फैक्टरी में काम करते थे।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में शनिवार देर रात शहर के बाजीघर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बने गोदाम में रहने वाले बिहार के रहने वाले जीजा और साले में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। जीजा ने तैश में आकर साले पर लोहे की रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोग घायल का इलाज करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से घायल को अग्रोहा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस जांच कर रही है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिला के गांव सिंगपुर निवासी 35 वर्षीय रामी भारती व विकास निवासी बारा थाना कोटी जिला गया बिहार दोनों बाजीघर मोहल्ला क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में काम करते थे और वहीं सो जाते थे। रात के समय दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई।

जिसके बाद तैश में आकर जीजा विकास ने साले रामी भारती के सिर पर रॉड से चोट मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल रामी को नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां गंभीरावस्था के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा में इलाज के दौरान रामी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर। 
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फोटो वायरल
हत्या की इस वारदात के आरोपित विकास को पकड़ने के लिए शहर थाना पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

दो माह पहले ही साले को काम के लिए बुलाया था सिरसा 
विकास कुमार मृतक रामी का रिश्ते में जीजा है। विकास कुमार ने करीब दो माह पहले ही उसे गांव से सिरसा में काम करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद वह दोनों एक ही जगह पर काम करते थे। शराब का सेवन करने के बाद खाना बनाने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। जिसके कारण विकास ने अपने साले रामी पर लोहे की रॉड से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने इंडस्ट्री मालिक पवन कुमार के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें