फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sirsa: गला रेतकर की विवाहिता की हत्या, फिर खाली प्लाट में डाल शव

Mon, 30 May 2022 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

जेजे कॉलोनी के खाली प्लाट से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीकानेर में पति की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नागरिक अस्पताल के सामने स्थित जेेजे कॉलोनी निवासी विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को घर के पास खाली प्लाट में फेंक दिया। आरोपी ने वारदात की सूचना उसके पति को फोन कर दी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है और उसके बाद ही शव लेने की बात कही है। 

विज्ञापन


मृतक के पति जोनी ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी पूनम को रविवार शाम को सतनाम चौक क्षेत्रवासी पंकज अपने साथ ले गया। जब वह रात करीब नौ बजे वह घर आया, तो उसे पत्नी नहीं मिली। इसके बाद उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पंकज ने ही उसे फोन कर पूनम को साथ ले जाने की बात कही।

उसने मामले की शिकायत जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में दी। पुलिस के साथ पंकज के घर पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। वह पूरी रात पूनम की तलाश करता रहा। पंकज को फोन कर पूनम को घर भेजने की बात कहता रहा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके पास पंकज ने फिर फोन किया।
विज्ञापन


उसने कहा कि रजनी के घर के सामने खाली प्लाट में पूनम का शव पड़ा है, वहां जाकर संभाल ले। जब वह वहां पर पहुंचा तो पत्नी का गला और हाथ कटे हुए मिले। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी पंकज व उसके परिजनों के खिलाफ भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पंकज सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का है।  
 

जेजे कॉलोनी के खाली प्लाट से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -आर्यन चौधरी, डीएसपी हैड क्वार्टर, सिरसा।

विवाहिता के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, एक घंटे रोड की जाम
जेजे कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय विवाहिता पूनम की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मृतका परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाईपास रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रखी। डीएसपी आर्यन चौधरी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार के खिलाफ हत्या और विभिन्न धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पति जोनी ने बताया कि वह सरिये का काम करता है। उसने बताया कि आरोपी पंकज के पिता महेंद्र की जेजे कॉलोनी में किराना की दुकान है। आरोपी पंकज काफी समय से उसकी पत्नी को तंग कर रहा था। पंकज बीते दो-तीन माह से उसकी पत्नी का पीछा करता था और उससे दोस्ती करने के लिए दबाव भी बना रहा था। उसकी पत्नी पहले भी इस तरह की बात उसे बता चुकी थी। जब उसकी पत्नी ने मना कर दिया तो वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी।

सुबह पूनम का शव घर से कुछ दूरी पर बने खाली प्लाट में मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या करने में उसके परिवार के सदस्य भी शामिल है। मृतक के पिता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आरोपी पंकज लंबे समय से चिट्टे का नशा बेचता है और नशे का आदी है। चिट्टा बेचने के मामले को लेकर वह कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण सोमवार को उसकी बेटी की उक्त आरोपी ने हत्या कर दी। 
 
जाम के कारण वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी 
रोड जाम किए जाने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी वासियों ने रोड पर बैरिकेड और मेज लगाकर धरना दे दिया। शहर थाना पुलिस कॉलोनी वासियों को समझाते हुए नजर आई, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। करीब एक घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ, तो कॉलोनी वासियों ने रोड खोल दी।

पुलिस ने आरोपी पंकज सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें