फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बांधकर पीटने वाले दंपति पर केस

Tue, 05 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में मामूली खरोंच आने पर बच्चे को बांधकर डंडों से पिटाई करने वाले दंपति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने सामान्य अस्पताल जाकर घायल मासूम अर्जुन का बयान दर्ज किया। इसी के आधार पर भिंडर कॉलोनी निवासी जोगा सिंह व उसकी पत्नी किरण के खिलाफ अभियोग दर्ज किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भिंडर कॉलोनी निवासी ममता देवी का दस वर्षीय पुत्र अर्जुन रविवार शाम गली में खेल रहा था। इसी दौरान
जोगा सिंह की कार में खरोच आ गई। इस पर जोगा सिंह ने अर्जुन को बांधकर पिटाई करने लगा।

इसमें उसकी पत्नी किरण ने भी साथ दिया। बच्चा रोता रहा लेकिन दंपति को उस पर तरस नहीं आया। गली में स्थित अनाथ आश्रम की सेविका हरसिमरत कौर ने दंपति को रोकना चाहा तो दोनों उससे गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद किसी ने कंट्रोल रूम को खबर कर दी। पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और अर्जुन को छुड़ाकर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें