फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पुलिस गिरफ्त से आरोपी फरार होने के मामले में दो एएसआई पर गिरी गाज, किए सस्पेंड

Tue, 18 Jan 2022 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हुड्डा चौकी के दो एएसआई को एसपी ने सस्पेंड किया है। पुलिसकर्मी आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए थे। जहां से आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में मोबाइल स्नैचिंग मामले के आरोपी और हॉकी खिलाड़ी कर्ण सिंह के फरार हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। जिस वक्त आरोपी फरार हुआ था उस समय दोनों पुलिसकर्मी उसे मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हुड्डा चौकी में तैनात एएसआई राधेश्याम व एएसआई लेखराज को सस्पेंड करने के आदेश दिए। हालांकि सीआईए सिरसा ने मल्लेकां निवासी कर्णसिंह को 16 जनवरी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

गलत संगत में पड़ने के कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूटपाट व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस ने उसे सिरसा में बंदूक की नोक पर मोबाइल लूटने के मामले में गिरफ्तार किया था, जहां से वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था।

राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी रह चुका है कर्ण सिंह

पुलिस गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी गांव मल्लेकां निवासी कर्ण सिंह हॉकी का राज्य स्तर का खिलाड़ी रह चुका है। कर्णसिंह व उसके साथी को हुड्डा पुलिस ने मोबाइल लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद 13 जनवरी को दोनों आरोपियों को हुड्डा पुलिस के एएसआई राधेश्याम व लेखराज मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए थे।

विज्ञापन


जहां से मौका मिलते ही कर्णसिंह दीवार फांदकर फरार हो गया था। फरार होने के तीन दिन बाद आरोपी को सीआईए सिरसा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. अर्पित जैन ने काम में लापरवाही बरतने के मामले में दोनों एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें