फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, चार युवतियां और नौ व्यक्ति काबू

Tue, 02 Apr 2024 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश, हांसी और सिरसा की चार युवतियां पकड़ीं गई हैं। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने स्पा सेंटर पर सोमवार देर रात छापा डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने डबवाली रोड स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने करने के मामले में चार युवतियां और नौ व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बोगस ग्राहक भेजकर सोमवार रात को कार्रवाई की।

विज्ञापन


पुलिस ने हांसी, उत्तर प्रदेश के आगरा व सिरसा की चार युवतियों के अतिरिक्त हनुमानगढ़ के 7 व सिरसा के 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हांसी निवासी एक युवती और सिरसा के गांव केलनिया के दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डबवाली रोड पर न्यू रेड रोज स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की सूचना मिली। यह सेंटर गांव केलनियां निवासी सुरेंद्र कुमार व नरेंद्र कुमार पार्टनरशिप में चला रहे हैं जिसमें वह मसाज की जगह देह व्यापार करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर पुलिस कर्मी अवतार सिंह को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर पर भेजा।
विज्ञापन


फर्जी ग्राहक ने न्यू रेड रोज स्पा सेंटर संचालक सुरेंद्र कुमार को पैसे देकर लड़की उपलब्ध करवाने की बात कही। बात होने के बाद अवतार सिंह ने मिस कॉल कर पुलिस टीम को सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। अवतार सिंह के इशारे पर पुलिस ने काउंटर पर बैठे केलनियां निवासी नरेश कुमार को काबू किया।

नरेश ने पूछताछ में बताया कि वह और सुरेंद्र दोनों पार्टनर हैं। दोनों मिल कर किराये के भवन में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करते हैं। पुलिस ने काउंटर पर बैठी महिला से पूछताछ कि तो महिला ने बताया कि वह हांसी की रहने वाली है।

पुलिस टीम ने स्पा सेंटर के केबिनों की जांच की तो वहां से हांसी, उत्तर प्रदेश और सिरसा की चार युवतियों को गिरफ्तार किया वहीं दो युवक सिरसा के बाकी सात राजस्थान के हनुमानगढ़ के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें