फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : गाजियाबाद में महिला की हत्या के सात दिन बाद की थी कबीर की हत्या

Tue, 15 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
टीवी सीरियल देखकर छह वर्षीय मासूम कबीर की हत्या कर उसके शव को जलाने के आरोपियों का एक और कांड उजागर हुआ है। कांड के सामने आने से सिरसा पुलिस सहित क्षेत्र वासी सन्न हैं। यूपी पुलिस ने सिरसा पहुंचकर खुलासा किया है कि कबीर हत्याकांड के आरोपी अंकित व केशव ने गाजियाबाद में लूटपाट के इरादे से एक महिला को मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन


मृतक महिला रिश्ते में अंकित की बुआ लगती थी। यूपी पुलिस ने सिरसा पुलिस का सहयोग जेल में बंद थेहड़ मोहल्ला निवासी अंकित के घर में दबिश दी और उसके परिजनों से गहन पूछताछ की। इसके बाद तुरंत ही सिरसा पुलिस ने हत्यारोपी अंकित की मां राजबाला को भी कबीर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने राजबाला को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। दोपहर को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गाजियाबाद पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर दानवीर के नेतृत्व में मंगलवार सुबह सिरसा पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी अंकित व केशव का कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद दोनों को गाजियाबाद ले जाकर पूछताछ करके निशानदेही की जाएगी। उक्त दोनों ने गाजियाबाद के सिहानी क्षेत्र में संतोष रानी नामक महिला की 23 जनवरी 2016 को हत्या की थी।
विज्ञापन


पेशेवर अपराधी निकले दोनों
इस वारदात का खुलासा होने के उपरांत सिरसा पुलिस भी मान रही है कि कबीर हत्याकांड के हत्यारोपी अंकित व केशव पेशेवर अपराधी थे। यूपी में लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या करने के एक सप्ताह बाद उक्त दोनों ने घर के बाहर खेल रहे कबीर का अपहरण किया और सुनसान क्षेत्र स्थित प्लॉट में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने कबीर पर पेट्रोल छिड़कर शव को जला डाला। यूपी पुलिस का कहना है कि उक्त दोनों ने गाजियाबाद में कई अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है। गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो होगा।

मिलने के लिए बुआ के घर आया था
जांच अधिकारी दानवीर का कहना है कि अंकित की बुआ संतोष की शादी गाजियाबाद में हुई थी। 22 जनवरी 2016 को वह अपने दोस्त केशव के साथ बुआ से मिलने आया। 23 जनवरी की सुबह जब सभी घरवाले काम पर चले गए तो पीछे से दोनों ने संतोष रानी के हाथ-पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। दो दिन बाद शव मिला इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की तो पता चला कि अंकित उसके दोस्त केशव ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें