फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला करके महिला के हाथ काटे

Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देसूमलकाना शनिवार की रात रंजिशन कुछ लोगों ने एक महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर महिला का हाथ काट दिया। हमलावरों ने उसे छुड़ाने आए जेठ पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से हालत में महिला को सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हमले में शामिल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।    जानकारी के अनुसार देसूमलकाना निवासी अमनदीप कौर का किसी बात को गांव में रहने वाले गुरमेल सिंह विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, मीता सिंह, गुलाब सिंह, कृष्ण सिंह व अंग्रेज सिंह घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार से अमनदीप कौर के हाथों पर वार किए। उसे छुड़वाने आए जेठ जसपाल भी हमले बुरी तरह घायल हो गए। हमलावरों के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिर में गहरी चोट लगने के कारण अमनदीप कौर की हालत नाजुक बनीं हुई है। इस कारण डॉक्टरों को उसे रेफर करना पड़ा। जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह का कहना है कि अमनदीप कौर के ससुर अजैब सिंह के बयानों पर आरोपी गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, मीता सिंह, गुलाब सिंह, कृष्ण सिंह व अंग्रेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। झगड़े का मुख्य कारण किसी बात को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें