फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते पहनकर धार्मिक स्थल में घुसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस, हंगामा

Mon, 26 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : bureau
विज्ञापन
 नगर परिषद चुनाव को लेकर सरकारी तंत्र स्वयं नशे में चूर दिखाई दिया। शनिवार रात दस बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कंवर पाल यादव पुलिस फोर्स लेकर शहर के एक धार्मिक स्थल में घुस गए। उनका कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि धार्मिक स्थल में भारी मात्रा में शराब की पेटियां पड़ी हुई हैं। पुलिस ने सारी तलाशी ली, लेकिन धार्मिक स्थल से कुछ नहीं मिला। इस कार्रवाई के बाद लोगों में पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के प्रति रोष फैल गया। लोगों का आरोप है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत सभी लोग जूते पहन के धार्मिक स्थल में घुस गए और मजिस्ट्रेट के मुंह से शराब की बदबू और गाड़ी में शराब की बोतल रखी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा ड्यूटी मजिस्ट्रेट से उलझ पड़े। पुलिस फोर्स को लोगों ने घेर लिया। उधर कांग्रेस नेता नवीन केड़िया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।  मौके की नजाकत को देखते हुए
डीएसपी विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मेडिकल जांच कराने पर अडे़ हुए थे। दोनों तरफ से गोली-गालोच शुरू हुई तो माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम परमजीत चहल मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट शराब के नशे में है और पुलिस फोर्स लेकर प्राचीन धार्मिक स्थल में घुस गया था। इसका मेडिकल करवाओ अभी। जनता में भारी रोष को देखते हुए प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कंवर पाल यादव का मेडिकल करवाने में भलाई समझी। शुरू में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया लेकिन रात 12 बजे वे मेडिकल करवाने को तैयार हो गए। डॉक्टरों ने उनके रक्त का सैंपल लिया। सैंपल को जांच के लिए करनाल लैब में भेजा गया है। शर्मा ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट नशे में धुत था पर अधिकारी उसे बचाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर एएसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मेडिकल जांच करवाई है रिपोर्ट आने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें