फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa CDLU:हॉस्टल अटेंडेंट ने बाहरी युवकों को एंट्री से किया मना, नशे में धुत बदमाशों ने मारपीट कर फाड़े कपड़े

Tue, 10 Oct 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा सीडीएलयू में देर रात तीन बाहरी युवक लड़कों के हॉस्टल नंबर एक में रहने वाले अपने साथी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान हॉस्टल में  तैनात अटेंडेंट अनिल कुमार ने अंदर जाने से इंकार कर दिया। तभी उक्त तीनों युवकों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा सीडीएलयू में मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी बाहरी तीन युवकों ने नशे की हालत में सोमवार देर रात को लड़कों के हॉस्टल नंबर एक में बवाल किया। हॉस्टल अटेंडेंट ने जब इन युवकों को हॉस्टल में एंट्री नहीं दी तो युवकों ने जबरदस्ती करनी चाहिए ।  अटेंडेंट के विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने अटेंडेँट के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड दिए। विवि प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर ही हंगामा व मारपीट करने वाले तीनों युवकों को काबू कर लिया। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। रात को तीन बाहरी युवक लड़कों के हॉस्टल नंबर एक में रहने वाले अपने साथी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान तीनों युवक नशे में धुत थे। युवकों ने हॉस्टल में अंदर जाने का प्रयास किया तो यहां पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया। गार्ड ने हॉस्टल में  तैनात अटेंडेंट अनिल कुमार को सूचना दी। अनिल कुमार ने उन्हें रोक दिया और अंदर जाने से इंकार कर दिया। तभी उक्त तीनों युवकों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी।

काफी समय तक अटेंडेंट व अन्य सुरक्षा कर्मचारी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन उक्त युवक नहीं माने ओर हाथापाई पर उतर आए। उक्त युवकों ने अटेंडेंट के साथ मारपीट करने शुरू कर दी है और उसके कपड़े फाड़ दिए। तभी अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना की हुडा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही तीनों युवकों को काबू कर लिया और अपने साथ चौकी में ले गई। वहीं, अब पुलिस पीड़ित अटेंडेंट के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। पुलिस उक्त आरोपियों के साथियों की जानकारी जुटाने में भी लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें