फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: दुपट्टे से गला घोंटकर की महिला की हत्या, आरोपी मौके से फरार

Sat, 03 Sep 2022 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के सुभाष बस्ती स्थित डीसी पार्क के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे के बयान पर पुलिस ने कैथल निवासी महावीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद निवासी 35 वर्षीय महिला रमनदीप कौर अपने 15 वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी के साथ शहर के सुभाष बस्ती में किराये के मकान में कैथल निवासी महावीर के साथ रहती थी। दोपहर बाद महावीर उसके बेटे गगनदीप और बेटी को अपने साथ कटिंग करवाने के लिए दुकान पर ले गया।

बच्चों को वहां पर बैठा दिया और वह वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद बेटा गगनदीप अपनी बहन के साथ घर पर पहुंचा तो उसकी मां रमनदीप गंभीर अवस्था में पड़ी दिखाई दी। दुपट्टे से महिला का गला घोंटा गया था। यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया तो पड़ोस के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि कैथल निवासी महावीर ने ही उसकी मां की हत्या की है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के बेटे के बयान पर कैथल निवासी महावीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें छापे मार रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें