फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने मारा गंडासा, किशोरी की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद के गांव भुर्टवाला में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बंदर ने दीवार पर रखा गंडासा गिरा दिया जिससे किशोरी का गला कट गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में मौत होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजमेर सिंह ने शव की गहनता से जांच की।

पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी की मौत को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। 

मामले की जानकारी देते हुए मृतका के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के हैं।

मृतका 17 वर्षीय अनीता गांव में ही कक्षा बारहवीं में पढ़ती थी। गांव में बंदरों का बहुत आतंक हैं। जिससे हर व्यक्ति परेशान  हैं।

उसने बताया कि वीरवार को उसने मकान की छत पर लकड़ियां काटी थीं। लकड़ियां काटकर गंडासा मुंडेर पर रखकर भूल गया।

शुक्रवार सुबह उसकी लड़की अनीता आंगन में चारपाई पर लेटकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक बंदर मुंडेर से गुजर रहा था। बंदर ने गंडासा मुंडेर से नीचे गिरा दिया जो उसकी  बेटी की गर्दन पर आकर गिरा।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत ऐलनाबाद अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे को  लेकर लोगों की ओर से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. अजमेर सिंह ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि शनिवार को भुर्टवाला में जाकर मौके का मुआयना करेंगे इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

ऐलनाबाद पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी विकास कुमार के अनुसार फिलहाल मृतका के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें