फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों की मदद से किशोरी को ले गया खेत में और...

Mon, 20 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
महिला के साथ रेप - फोटो : file
विज्ञापन
थाना ओढा क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म व दो युवकों पर इस कार्य में मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को  परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। जहां से पुलिस उसे साथ लेकर महिला लीगल एडवाइजर के समक्ष बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


इसके बाद ओढां थाने में पुलिस ने किशोरी व परिजनों के बयान दर्ज किए। 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि गत 18 जून की रात को गांव के ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया, जबकि दो युवकों ने उसकी निगरानी की।

इसके बाद सुबह तीनों उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। युवकों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी। उसे सहमी देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। वहां से महिला लीगल एडवाइजर के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें